भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा लेकर देशभर में सेवा कार्य कर रहे: डाक्टर जयपाल सिंह चौहान, जिला भाजपा कार्यालय पर डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

हरिद्वार । जिला भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती पर गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचारों पर चलते हुए आज भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के माध्यम से देश भर में सेवा के विभिन्न प्रकल्पों पर कार्य कर रही है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा लेकर देशभर में सेवा कार्य कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का काम किया है। गोष्ठी में जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, अंकित आर्य, सुनील सैनी, लव शर्मा, अनामिका शर्मा, आशु चौधरी, मनोज पंवार, विजय चौहान, सुशील रावत, प्रदीप पाल, रीमा गुप्ता, राव जमीर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *