धामी सरकार ने विभागों के बंटवारे से पहले मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार, डॉ धन सिंह रावत को हरिद्वार, स्वामी यतीश्वरानंद को उधमसिंहनगर का बनाया प्रभारी मंत्री
देहरादून । धामी सरकार ने विभागों के बंटवारे से पहले सरकार ने सभी मंत्रियों को जिलो का प्रभार सौंपा है। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मंत्री सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली, डॉ हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल, बिशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविंद पांडे को चंपावत और पिथौरागढ़, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, डॉ धन सिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और स्वामी यतीश्वरानंद को उधमसिंहनगर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।



