भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त: हाजी खालिद अली, सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई, कहा मजबूती के साथ लड़ा जाएगा पंचायत चुनाव

पिरान कलियर । सपा नेता हाजी खालिद अली ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई और गलत नीतियों से जनता त्रस्त बनी हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
बुधवार को हाजी खालिद अली की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव नए कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव मैं एकजुट होने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हर सीट पर जिताऊ प्रत्याशी उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीजेपी सरकार से लोग परेशान आ चुके हैं। इस चुनाव में निश्चित तौर पर लगाएगा। कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस इन्होंने देवभूमि की भोली भाली जनता को झल करने का कार्य किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, मौसम अली, मोहब्बत अली, मोहम्मद अमीन, शाहरुख मलिक, छोटू, आशतीक, गूलशैर, आशीफ अवारी, आशीष, सहानेजर, शहजाद अली, शहजाद एडवोकेट, दिलशाद अली, मुराद अली, अभिनव, अमित, सुमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *