सावन माह के पहले सोमवार पर समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने बांटे डोर टू डोर तुलसी के पौधे, प्रदेश में 21000 पौधों बांटने एवं लगाने की मुहिम हैं जारी

झबरेड़ा । सावन माह के पहले सोमवार पर समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मिलकर झबरेड़ा में डोर टू डोर तुलसी के 100 पौधों का वितरण किया। उसके बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय खानमपुर कसौली में 50 पौधे लगाए। डॉ.अमन गुप्ता ने बताया कि वह प्रदेश में 21000 पौधों बांटने एवं लगाने की मुहिम को लगातार जारी रखे हुए हैं इसको लेकर वह जगह-जगह पौधरोपण कर रहे हैं। कार्यक्रम में शुभम सिंघल, अखिलेश वर्मा, शुभम वर्मा, निशांत शर्मा, बिट्टू सैनी, प्रधानाचार्य ममता सिंह, मोहम्मद इकराम, मंजू बाला, सोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *