मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल, पिरान कलियर के महमूदपुर गांव का हैं मामला

पिरान कलियर । महमूदपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक महिला समेत पांच लोगों को घायल हो गए कुछ लोगो को गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को महमूदपुर निवासी दो युवकों में दोनों गंगनहर के बीच पीरग़ैब पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें दोनों युवको में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग गांव में चले गए वहाँ एक बार फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की गंगनहर के बीच पिरगैब पर आस-पास में दुकान है आज किसी बात को लेकर खुशनसीब और सारिक में कहासुनी हो गई थी।
एक पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर सामने आ गए और धारदार हथियार से उन पर धावा बोल दिया। हमले के दौरान एक पक्ष के बाबर खान गंभीर घायल हो गए और खुशनसीब को भी चोट आई है।वही दूसरे पक्ष से जैनब,सारिक और मुस्तफा उर्फ कालू घायल हो गए।। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की में भिजवा दिया गया है।थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है,मामले की जांच शुरू कर दी है तहरीर आने पर अग्रिम करवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *