नवनियुक्त जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने संभाला कार्यभार, पुष्पगुच्छ भेंट कर डीएम का स्वागत किया गया
हरिद्वार । नव नियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने आज कलक्ट्रेट रोशनाबाद पहुंचकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट रोशनाबाद पहुंचने पर जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात् जिलाधिकारी को गार्ड आफ आनर दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी.के. मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, डिप्टी कलक्टर संतोष पांडेय सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।



