भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने की राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम से मुलाकात, कलियर विधानसभा की समस्याओं से कराया अवगत, मिला आश्वासन
रुड़की । भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश कुमार सैनी ने राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा नेता मनीष कुमार सैनी ने कलियर विधानसभा की समस्याओं को राज्यसभा सांसद के समक्ष रखा। कलियर विधानसभा की जलभराव की समस्या को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने कहा कि कलियर के कई गांव जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं इनका समाधान होना बहुत जरूरी है।



