जनसेवा से स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्रवासियों का दिल जीता: अमित चौहान

पथरी । भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि जन सेवा से कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा है कि चाहे विकास कार्य हो या फिर आम जनता की समस्या निस्तारण व गरीबों की मदद किया जाना। सभी में कैबिनेट मंत्री के प्रयास सराहनीय हैं।भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के क्षेत्रवासी तो खुश है ही हरिद्वार जनपदवासी भी कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की कार्यशैली से प्रसन्न है। क्योंकि उन्होंने गन्ना भुगतान कराने में तेजी बढ़ती तो जरूरतमंदों को शासन से मदद दिलाने में भी वह निरंतर प्रयासरत रहे। किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति उनके पास पहुंच रहा है तो वह उसकी समस्या का तत्काल निस्तारण करा रहे हैं। आज जो तहसील दिवस का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। यह भी कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से ही संभव हो सका है। क्योंकि कैबिनेट मंत्री चाहते हैं कि अधिकारी -कर्मचारी जनता की समस्याएं सुने और बिना समय गवाएं समस्या का निस्तारण करें। इसीलिए तहसील दिवस का आयोजन शुरू कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे कार्य करने पर भाजपा युवा मोर्चा व अन्य सामाजिक संगठन जल्द ही कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री स्वामी य तीश्वरानंद दोनों ही भाजपा कार्यकर्ताओं को भी हर स्तर पर सम्मान दे रहे हैं। भाजपा संगठन की ओर से जो भी सुझाव व प्रस्ताव मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखे जा रहे हैं ।उन पर तत्काल अमल हो रहा है इससे भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है।भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निस्तारण कराने और सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने हरियाली तीज के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों तक राशन किट और मेहंदी के पैकेट भिजवाए हैं। उनके द्वारा पौधारोपण अभियान भी और तेज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *