स्वतंत्रता दिवस पर पेड़ लगाएं धरती बचाएं कार्यक्रम का आयोजन, प्रधानाध्यापिका शालिनी लाल ने कहा पेड़, पौधे प्रकृति मानव जीवन की अनमोल धरोहर हैं

रुड़की ।    भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में स्कूल की प्रधानाध्यापिका शालिनी लाल ने आओ मिलकर पेड़ लगाएं धरती बचाएं ‘इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कुदरत का अनमोल तोहफा है पेड़ जिनके बिना हमारा जीवन अपूर्ण है पेड़-पौधों की वजह से ही हमारे देश में हरियाली है पेड़ पौधे हमारी पृथ्वी को रंगीन बनाते हैं इनकी हरियाली और फूलों का रंग धरती की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं पेड़ पौधे हमारा ईश्वरीय वरदान है हमारा मुख्य उद्देश्य *ग्रीन* *इंडिया* का नारा देकर सभी को जागरूक करना है हम सभी मिलकर इसका शीघ्र से शीघ्र निराकरण करें इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिकाएं (प्राची सक्सेना ,रेखा ,गुंणाक्षी मेहता, श्वेता त्यागी ,कविता ,रमा शर्मा, कविता शर्मा, प्रीति ,नीतू) उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *