भाजपाइयों ने अभिनेत्री और शायर के खिलाफ दी तहरीर, तालिबानियों का समर्थन करने का लगाया आरोप, कहा ऐसे बयान से लोगों की भावनाओं को पहुंच रही ठेस

रुड़की । भाजपा पश्चिम मंडल ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर और मशहूर शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी। मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू के नेतृत्व भाजपा के प्रतिनिधमंडल ने इंस्पेक्टर गंगनहर प्रवीण कोश्यारी को तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि शायर मुनव्वर राणा और स्वरा भास्कर के कथित ट्वीट वायरल हो रहे हैं। आरोप लगाया कि राणा तालिबानियों का समर्थन कर रहे हैं। कहा कि इस प्रकार के बयान से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस दौरान मंडल महामंत्री प्रद्युमन पोसवाल, उपाध्यक्ष गौरव त्यागी, मोहित वैध, कोषाध्यक्ष योगेश सिंघल, प्रवीण सिंह, अमित अग्रवाल, संजय कश्यप, शिवम अग्रवाल, सावन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *