विजय कुमार बने प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष

रुड़की। केएलडीएवी इंटर कॉलेज में उत्तराखंड प्रधानाचार्य परिषद कि जनपद हरिद्वार शाखा का चुनाव हुआ।प्रांतीय पदाधिकारी अवधेश कुमार कौशिक के निर्देशन एवं डॉ. घनश्याम गुप्ता के संयोजन में चुनाव प्रक्रिया हुई। जिसमें विजय कुमार प्रधानाचार्य सत्यनारायण इंटर कॉलेज मखदुमपुर को जिला अध्यक्ष, डॉ. दीपक शर्मा प्रधानाचार्य शिक्षा राज इंटर कॉलेज सुल्तानपुर को महामंत्री चुना गया। समय सिंह सैनी ने अध्यक्ष पद के लिए प्रधान विजय कुमार को तथा ओम सिंह सैनी ने महामंत्री पद के लिए डॉ. दीपक शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिन पर सर्वसम्मति से दोनों का मनोनयन हो गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए ओम सिंह सैनी तथा उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह व पुष्पा रानी का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया। शेष कार्यकारिणी पदाधिकारी आपसी सहमति से बनाएंगे। इस दौरान अवतार सिंह चावला, आलोक कुमार गोयल, दिनेश चंद्र भट्ट, संजय गर्ग, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *