हर रविवार डेंगू पर वार के अंतर्गत नगर निगम ने चलाया अभियान, घर-घर जाकर किया जागरूक

रुड़की । नगर निगम ने रुड़की शहर मे डेंगू की कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया । जबकि डेंगू से बचाव के विषय में भी नगर निगम की टीम ने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक भी किया। नगर निगम की टीम ने पश्चिमी अंबर तालाब, पूर्वी अंबर तालाब, आजाद नगर, शेखपुरी आदि सभी जगहों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया। नगर निगम की ओर से डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने रुड़की के डिफेंस कॉलोनी, सोत मोहल्ला, शेखपुरी, रामनगर, सिविल लाइन मध्य में डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया। रुड़की के सभी सार्वजनिक जगह पर डेंगू की कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि निगम ने डेंगू की बीमारी से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पत्रक वितरित कर वार्डवासियों को अवगत कराया तथा इससे बचाव की सावधानियां बताई गई। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा सभी से अपील की गई कि प्रत्येक रविवार डेंगू पर वार मुहिम से जुड़े और सभी रुड़की शहरवासी अपने घर के आसपास व घर पर एकत्र हुए पानी को साफ करें और डेंगू को बढ़ने से रोके क्योंकि शहर में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है,वहीं दूसरी ओर डेंगू जैसी घातक बीमारी भी पनपने का खतरा भी बना हुआ। आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक होकर इस प्रकोप का मुकाबला करना होगा।उन्होंने कहा कि बचाव एवं सावधानियां ही इस बीमारी का सबसे सरल उपाय है। घरों एवं आसपास के क्षेत्र में जमा हुए पानी में डेंगू का मच्छर पैदा होता है,जिससे हमें सतर्कता बरत इस पानी को जमा नहीं होने देना है एवं साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना है तभी डेंगू जैसी बीमारी से बचा जा सकेगा। नगर निगम की टीम में अभिनव, शुभम, रजत, विपुल, हर्षित, अवधेश, अजय, विशाल, गौतम, राहुल, सुमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *