नगर निगम के जेई के अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार किया, जान से मारने की दी धमकी

रुड़की । नगर निगम के जेई के साथ अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार किया है। जेई ने मामले की शिकायत सिविल लाइंस कोतवाली में की है। कोतवाली प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। नगर निगम के अवर अभिंयता जगदीश प्यारेलाल ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज की और गोली मारने की धमकी भी इस दौरान दी। अवर अभियंता ने अपनी तहरीर में जिस वाहन का नंबर लिखा है जिससे वह व्यक्ति आया था। जगदीश प्यारे लाल का आरोप है कि उस वक्त वह व्यक्ति नशे की हालत में था। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *