10 सितंबर को रुड़की आएंगे पुष्कर सिंह धामी देंगे शिक्षा नगरी को बड़ी सौगात, विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर अनेक विकास कार्यो और योजनाओं को मिलेगी हरी झंडी

रुड़की । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 सितंबर को रुड़की आएंगे। इस दौरान सीएम धामी तमाम विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। नेहरू स्टेडियम में रखा गया है जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा आज देहरादून पहुंचे । जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से चर्चा की। यह कार्यक्रम विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। विधायक प्रदीप बत्रा के द्वारा जो विकास योजनाएं प्रस्तावित की है, उन सभी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी देंगे। विधायक प्रदीप बत्रा के द्वारा शहर के काफी विकास कार्यों की सूची मुख्यमंत्री को प्रस्तावित की गई है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि कार्यक्रम काफी अच्छा होगा और विकास की दृष्टि से शहर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का काफी लाभ मिलेगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा के सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया है और इस संबंध में वह बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा होगा इस संबंध में सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भाजपा किसान मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपाओबीसी मोर्चा को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में विशेष रूप से कहा गया है। भाजपा जिला संगठन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह तो बढ़ेगा ही साथ ही विकास के रूप में क्षेत्र की जनता को भी काफी लाभ पहुंचेगा। आज देखने में भी आया है कि पुष्कर सिंह धामी पहली बार रुड़की पहुंच रहे हैं। जिससे कि भाजपा कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि आमजन में भी उनका भाषण सुनने की उत्सुकता बनी हुई है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पुष्कर सिंह धामी का रुड़की से काफी जुड़ाव रहा है और उनके यहां पर कॉफी करीबी लोग हैं। रुड़की क्षेत्र की सभी समस्याओं से भी है पूरी तरह अवगत हैं।



