शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने आधा दर्जन से ज्यादा युवाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता, लगे पीएम मोदी, सीएम धामी और विधायक प्रदीप बत्रा के जिंदाबाद के नारे

रुड़की । शहर विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर आधा दर्जन से ज्यादा युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए युवा पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया नवीन मेहंदी रत्ता, आकाश जैन, अनुज टोंक, नरेश, अजय वत्स, समीर अग्रवाल, डॉक्टर सत्यम गर्ग एवं अमित राणा के साथ अनेकों कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपनी आस्था रखते हुए भाजपा ज्वाइन की गई। इस मौके पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र में मोदी एवं उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। जिसमें युवा मुख्यमंत्री जी के होने से सभी युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड की तरक्की के रास्ते खुलेंगे इस मौके पर सत्येंद्र राणा, अमित चौहान,सनी रघुवंशी, प्रशांत राणा, मोनू, राहुल, वरुण मदान, सचिन शर्मा अंकित गर्ग,अमित, राजू, प्रेमचंद, विक्रांत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *