ग्रामीणों ने की पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की, पीएम और रेल मंत्रालय को भेजा गया ज्ञापन
भगवानपुर । ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की। ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री उ.प्र. सरकार उत्तराखंड व रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, प्रधान मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, प्रदीप त्यागी सदस्य रेलवे बोर्ड रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर जनहित में पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करने की मांग की हैं।आम जनता के लिए हरिद्वार-सहारनपुर दिल्ली मार्ग पर बंद पड़ी 54475-54476 पैसेंजर ट्रेन चलाने के सम्बन्ध मे हरिद्वार-सहारनपुर के मध्य पडने वाले रेलवे स्टेशनो के आस पास के रहने वाले ग्रामीण है। पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि अंग्रेजों के जमाने से हमारे इन सब स्टेशनो से होकर पैसेंजर गाडियां चलती थी जिससे हम हजारों ग्रामवासियों को अपने दैनिक कार्यों व मजदूरी व नोकरी पेशा लोगो को आने जाने की सुविधा थी। परन्तु हमारी उक्त सुविधा को सरकार ने पिछले दो सालो बंद कर हमारी रोजी रोटी पूरी तरह समाप्त कर दी है। हजारो मजदूरों को घर बैठना पड़ गया है। मुख्यतः हरिद्वार-सहारनपुर दिल्ली के मध्य सुबह एक पैसेंजर गाडी तकरीबन 4 बजे हरिद्वार से चलकर पौने 9 बजे तक सहारनपुर पहुंचती थी, और शाम को साढ़े पाचं के आस पास दिल्ली से आकर सहारनपुर से चलकर हरिद्वार जाती थी। जिससे हजारो यात्री / ग्रामीण सुबह शाम अपनी डयूटी / मजदूरी व बाजार/ शहरों को आते जाते थे, जिस सुविधा को बंद करने से हजारों ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है तथा जन जीवन पूरी तरह दो साल से ठप्प हो गया है। हम लाखो ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उक्त रूट पर सुबह-शाम उक्त समय पर पैसेंजर ट्रेन चलाने से मध्य्म वर्ग के लोगो को रोजगार के स्थान पर समय से पहुंच सकें।शिकायत कर्ता ग्रामीण लोग देवेंद्र,फुरकान,विनोद, प्रवीण, आशु,अमरीश, परविंद्र, बिट्टू, विकास, दीपक,रामपाल, सतीश ,बबलू आदि।



