बीएसएम कॉलेज में दो युवकों के झगड़े में चली गोली, युवक घायल, मची अफरा-तफरी
रुड़की । बीएसएम कॉलेज में दो युवकों के बीच हुए झगड़े में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक एक युवक मनीष सैनी पुत्र सुरेश सैनी जो कि मूल रूप से मुज्जफरनगर का निवासी है और फिलहाल कृष्णानगर में रहता है। वह मदरहुड विश्वविद्यालय में एलएलबी का छात्र है और वह बीएसएम कॉलेज परिसर में खड़ा होकर एक युवती से वार्ता कर रहा था तभी कुछ युवक मौके पर पहुंच गए। जिसमें से एक युवक ने गोली चला दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। घायल का नाम मनीष सैनी पुत्र सुरेश सैनी वर्तमान निवासी कृष्णानगर रुड़की बताया गया है।



