केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 2 रुड़की में बच्चों ने चित्रकला प्रदर्शनी में उकेरे प्रतिभा के रंग
रुड़की । स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रुड़की में बच्चों ने स्वच्छता के चित्रों के माध्यम से अपनी कला के रंग बिखेरे । इस अवसर पर बच्चों ने ऑफलाइन ऑनलाइन माध्यम से स्वच्छता के महत्व को प्रतिपादित करते हुए रंग बिरंगे मनोहारी चित्र बनाएं एवं लेखनी के माध्यम से भी उन्होंने स्वच्छता की उपादेयता को सिद्ध करते हुए निबंध एवं कविताएं आदि लिखी बच्चों की इन्हीं रचना एवं पेंटिंग्स आदि को विद्यालय के पुस्तकालय में एक चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की एवं कहा कि स्वच्छता ने ईश्वर निवास करते हैं तथा स्वच्छता हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाती है और हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में भी योगदान देती है। वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम बादल ने भी बच्चों की रचना शीलता एवं सृजनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा को और अधिक निखारने पर बल दिया तथा प्रदर्शनी के आयोजन हेतु मुख्य रूप से सहयोग करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कला शिक्षिका संगीता पवार पुस्तकालय अध्यक्ष विजया , हरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रियंका सिंघल एवं सविता वर्मा आदि उपस्थित रहे।



