पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा 65 किलो मास, एक युवक गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही

भगवानपुर । पुलिस ने गोकशी की सूचना पर खेडी शिकोहपुर गांव के एक मकान में छापा मारकर 65 किलो मास बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। खेड़ी शिकोहपुर में गो संरक्षण स्वायड व पुलिस को गोकशी किये जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से एक ग्रामीण को धर दबोचा साथ ही मौके से 65 किलो को मास व उसको काटने के उपकरण बरामद किए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मौसम निवासी खेड़ी शिकोहपुर बताया। उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *