पुलिस ने नाबालिग को लखनऊ से बरामद किया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

रुड़की । नाबालिग का अपहरण कर युवक लखनऊ ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गंगनहर कोतवाली को आठ जुलाई को क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि 17 वर्षीय पुत्री दो जुलाई को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की जांच पड़ताल में सामने आया था कि रामपुर का एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सलमान उर्फ टापू पुत्र मोहब्बत अली निवासी रामपुर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से आरोपी की तलाश जारी थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग को आरोपी सलमान उर्फ टापू पुत्र मोहब्बत अली निवासी रामपुर अपहरण कर ले गया था। सलमान को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को भी परिजनों को सौंप दिया गया है। पोक्सो की धारा भी आरोपी पर लगाई गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कुंवर, कांस्टेबल हरि सिंह और विजया भारती शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *