समाज उत्थान को लेकर यादव महासभा अग्रणी भूमिका निभा रही: चंद्रशेखर यादव, अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और राष्ट्रीय सचिव का धर्मनगरी में हुआ जोरदार स्वागत

हरिद्वार । अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चौधरी प्रमोद सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव का हरिद्वार पहुंचने पर यादव धर्मशाला में गंगाजलि व पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी प्रमोद सिंह यादव व राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव ने कहा कि समाज को संगठित होकर ही समस्याओं का निदान करना चाहिए। यादव समाज सदैव ही समाज उत्थान में अपना योगदान देता चला आ रहा है। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाज उत्थान को लेकर यादव महासभा अग्रणी भूमिका निभा रही है। यादव समाज को अपने अधिकारों की लड़ाई संगठित होकर ही लड़नी होगी। राजनीतिक हिस्सेदारी को प्राप्त करने के लिए संगठित हों। इस मौके पर प्रदीप यादव, अतुल यादव हरेन्द्र यादव, अशोक यादव, ब्रहमपाल यादव, राकेश यादव, नितिन यदुवंशी, घनश्याम यादव, आशीष यादव, रामसागर यादव, शिवेन्द्र प्रकाश यादव, अनिरुद्ध यादव, दिग्विजय यादव, विनोद यादव, अवधेश यादव, विवेक यादव, महावीर यादव, राधेश्याम यादव, ऋषभ यादव, रवि यादव, आस्तिक यादव, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *