बद्रीनाथ धाम में सहारनपुर के श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत, मृतक अवध बिहारी हार्ट का मरीज था

चमोली। बदरीनाथ धाम के दर्शन करने आए सहारनपुर के श्रद्धालु अवध बिहारी की मंदिर परिसर में अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर मंदिर परिसर में ही गिर गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए मृतक श्रद्धालु के भाई राम बिहारी ने बताया कि उनके भाई को हार्ट की बीमारी पहले से थी। बताया जा रहा कि अवध बिहारी की उम्र 60 साल थी और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बदरीनाथ के स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में ऑक्सीजन की कमी के चलते तीर्थ यात्रियों के हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोग मामलों को देखते हुए यात्राकाल के दौरान कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाते रहे हैं। लेकिन आज तक तैनाती नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *