पतंजलि के शिक्षण संस्थान वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी ने छत से कूदकर की आत्महत्या, 2018 से करा रही थीं अध्यापन

हरिद्वार । पतंजलि के शिक्षण संस्थान वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वे 2018 से यहां अध्यापन करा रही थीं। साथ ही खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि साध्वी सेमलिया तहसील हलोदा, मंदसौर मध्य प्रदेश की निवासी थीं। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी देवग्या साल 2018 से अध्यापन करा रही थी। साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कन्या गुरुकुलम की छत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *