पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजे गए जेल
कलियर । पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सलमान निवासी रामपुर चुंगी ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए टीम का गठन किया था। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोनू निवासी बड़ेडी राजपूतान और सौरभ निवासी खरखोंदा रोड थाना खजूरपुर गाजियाबाद हाल निवासी कलियर को मेहवड़ पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल बाइक और छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस टीम में एसओ धर्मेंद्र राठी, एसआई लक्ष्मी प्रसाद विलज्वाण, आमिर खान, आशीष, तेजपाल सिंह, अरविंद और जितेंद्र कुमार शामिल रहें।



