निशुल्क नेत्र शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया नेत्र परीक्षण, 125 जरूरतमंदों को निशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन
हरिद्वार। विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में श्री गीता कुटीर तपोवन में मंथन आई हेल्थ केयर फाउंडेशन और आरोग्य विजन फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित दृष्टि सेवा शिविर के तीसरे दिन करीब 125 व्यक्तियों की निशुल्क नेत्र की जांच की गयी। इसमें 30 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया गया। एम्स ऋषिकेश में इनका आपरेशन किया जाएगा। शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मा और दवाइयां भी वितरित की गयी। शिविर का शुभारंभ करते श्री गीता कुटीर आश्रम के डॉ स्वामी दिव्यानंद ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में एम्स ऋषिकेश के डॉ सुमित ग्रोवर के नेतृत्व में टीम ने अब तक450 सेअधिक मरीजों की निशुल्क जांच की। इनमें 109 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। एम्स ऋषिकेश में इनके आपरेशन कराए गए। इस अवसर पर डॉ स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची समाज सेवा है। बताया कि आंखों की विशेष देखभाल की जरूरत है। धूप, धूल आदि से इसे बचाया जाना चाहिए। डॉ ग्रोवर ने मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल न करने की सलाह दी। बताया कि कम रोशनी में पढ़ाई लिखाई करना या फिर कमरे की लाइट बंद करके मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों की मांसपेशियां कमजोर होती है। जो दृष्टि की कमी का कारण बन जाता है। इससे पूर्व डॉ स्वामी दिव्यानंद महाराज, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, पार्षद अनिल मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

