भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त: प्रमोद खारी, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी रिसर्च विभाग का प्रदेश संयोजक बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया खारी का जोरदार स्वागत
हरिद्वार । उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी रिसर्च विभाग का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर भेल क्षे़त्र में कांग्रेस और समर्थकों ने प्रमोद खारी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमोद खारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको दी गई है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार है। कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने बीजेपी को करारा जवाब देंगी। इस मौके पर विकास गुर्जर, अक्षय रोड, सुमित पांडे, अंश सलमानी, अमित सिंह, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।

