प्रमोद खारी ने की रानीपुर विधानसभा से दावेदारी, लंबे समय से हैं संगठन का अनुभव, पूर्व सीएम हरीश रावत के माने जाते हैं करीबी
हरिद्वार । कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद खारी ने विधानसभा चुनाव के लिए रानीपुर विधानसभा से दावेदारी पेश की हैं। उन्होंने इसलिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात और बातचीत करना भी शुरू कर दिया है। रानीपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव में उन्होंने लोगों की जनसमस्याओं को जानना शुरू कर दिया है। प्रमोद खारी की रानीपुर विधानसभा के अच्छी पहचान है। युवाओं की मजबूत टीम उनके साथ हैं। कांग्रेस के एक धड़े की कोशिश हैं कि प्रमोद खारी ही कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़े। उनका मानना है कि प्रमोद खारी के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा से कांग्रेस की रिकॉर्ड तोड़ जीत हो सकती हैं।
बता दें कि प्रमोद खारी को संगठन का लंबे समय से अनुभव हैं। उन्होंने कई प्रदेशों में कांग्रेस संगठन के लिए कार्य किया हैं। हाल ही में वह राजस्थान और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी भी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के वह विश्वासपात्र भी माने जाते हैं। वर्तमान में वह हरीश रावत के करीबी भी हैं।

