दिवाली के दिन युवक ने पड़ोसी की पाटल से वारकर की हत्या, हत्या के बाद आरोपी ठिकाने लगा रहा था शव, अवैध संबंध और जमीन विवाद पर टिकी जांच
रामनगर । दीवाली के दिन मालधन गांव में युवक ने पड़ोसी की पाटल से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने खून से लथपथ शव पड़ोसी की झोपड़ी से बरामद किया। मृतक एक हाथ से दिव्यांग है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के किशनपुर निवासी 45 वर्षीय वीर सिंह पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उनमें विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमर सिंह ने वीर सिंह के गले पर पाटल से वार उसकी हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपित की पत्नी भी मौके पर ही थी। वारदात के बाद आरोपित पत्नी के साथ फरार हो गया। हालांकि चर्चा है कि आरोपित अमर सिंह व उसकी पत्नी पुलिस हिरासत में है, मगर सीओ बलजीत भाकुनी ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने बताया है कि सूचना पर मालधन व रामनगर से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त पाटल भी बरामद कर लिया है। आरोपित अमर सिंह पर हत्या का संदेह है। पुलिस जांच कर रही है।

