धर्मनगरी के गंगा घाटों पर रही छठ पूजा पर्व की धूम, अस्तांचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, भगवान से की विश्व कल्याण और परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना

हरिद्वार । छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्तांचगामी सूर्य को नमन कर पहला अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने के साथ भगवान से विश्व कल्याण और परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी के आसपास के सभी गंगा घाटों से लेकर शहर के तमाम घाटों पर रौनक रही। आज गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का व्रत संपन्न हो जाएगा। मंगलवार को खरना की रस्म पूरी करने के बाद महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू हो गया था। जिसके बाद बुधवार को तीसरे दिन छठ व्रतियों ने अस्तांचल गामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। दोपहर से ही गंगा घाटों पर छठ व्रतियां और उनके परिवार वाले गंगा घाटों का रुख करने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *