रोड शो में उत्साहित जनता चाहती हैं देवभूमि में हो बदलाव, दोनों पार्टियों को उखाड़ फेंकना चाहती हैं, हरिद्वार में रोड शो के जरिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भरी हुंकार, की घोषणाओं की बरसात

हरिद्वार । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हरिद्वार दौरे पर हैं। उन्होंने रोड शो के जरिए हुंकार भरी। रोड शो के लिए मध्य हरिद्वार के पुराने रानीपुर मोड़ पर पहले से ही कार्यकर्त्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दल पूरी तरह से तैयारियों में जुट गए हैं। दलों के दिग्गज नेता आम जनता के बीच पहुंचकर उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में अपनी पैठ बनाने में जुटी हुई है। यही वजह है कि पार्टी के दिग्गज समय-समय पर देवभूमि का दौरा कर यहां नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद कमान संभाले हुए हैं। आज वे उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंच, जहां पहले उन्होंने आटो चालकों से बातचीत की और दिल्ली में हुए सरकार के कामों को उनके बीच रखा। इसके बाद उन्होंने जनता से एक मौका मांगा। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो यहां तीर्थों के मुफ्त दर्शन करने की योजना चलाई जाएगी। इससे पहले एक दौरे के दौरान उन्होंने मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की थी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 20 साल में भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा है। यह खेल खत्म करना है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को एक मौका दिया। पार्टी ने सात साल में ऐसा काम किया कि बाकी पार्टी हवा हो गई। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह एक मौका आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है तो यह कहती है वोट दो स्कूल बनाएंगे। दिल्ली में बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो स्कूल बनाएंगे और नौकरी भी देंगे। दिल्ली में ऐसा करके दिखाया है। अब देवभूमि में भी करके दिखाएंगे।शानदार अस्पताल के साथ मोहल्ला क्लीनिक बनवाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। अयोध्या में रामचंद्र जी के दर्शन कराएंगे। कहा रोड शो में जिस तरह से जनता में उत्साह दिखा उससे यकीन है कि देवभूमि की जनता बदलाव चाहती है। दोनों पार्टियों को उखाड़ फेंकना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *