परिजनों के डांटने पर युवक ने आत्महत्या की, देर से घर लौटने पर परिजनों ने दिया था डांट, गौरव ने दुपट्टे के फंदे पर झूलकर मौत को लगाया गले

हरिद्वार । देर से घर लौटने पर परिजन की डांट से क्षुब्ध युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी चंद्रचंद्राकर नैथानी ने बताया कि क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी निवासी विनोद चौहान का पुत्र गौरव चौहान 22 वर्ष गुरुवार को देर रात घर पर लौटा था। इस बात को लेकर परिजन ने उसे डांट दिया था। डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने दुपट्टे के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सुबह के वक्त उसका शव कमरे में झूलता हुआ मिला। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *