कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने शुरू कराया मतदाता जागरूकता अभियान

रुड़की। आने वाले विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में नए मतदाता पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। जिनमें मतदाताओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनको नए मतदाता कार्ड बनवाये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता द्वारा रुड़की विधानसभा 31 के सम्मानित शहर वासियों को नए मतदाता पहचान पत्रों की जानकारी हेतु ई-रिक्शा द्वारा सूचित किया जा रहा है कि, 27 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक सभी नए मतदाता अपने-अपने वोटिंग बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क कर अपने नए पहचान पत्र बनवाएं ताकि आने वाले विधानसभा 2022 में मैं अपने मत का प्रयोग कर सकें। बीएलओ उपलब्ध ना होने पर अपने क्षेत्र की आशा व आंगनवाड़ी बहनों से संपर्क कर अपने मतदाता पत्र बनवाने की प्रक्रिया में भाग लें।
आज सिविल लाइन स्थित सचिन गुप्ता के कार्यालय से इन ई रिक्शाओं को रुड़की विधानसभा के लिए हरी झंडी दिखाकर भेजा गया। इस अवसर पर सचिन गुप्ता, जगदेव सिंह सेखों, मुन्फैत अली, पंकज सोनकर, मोहम्मद साहिल, अजय पवार, अमित सोनकर, मीर हसन, हेमेंद्र चौधरी, रईस अहमद, लवी त्यागी, हाजी नौशाद अली, बाल चंद सैनी, सौरभ चौरसिया, रेहान अली, अमित अग्रवाल, मोनू छम्मन, मनीष यादव, डीपी गुप्ता, सुधीर कुमार, विपिन गोयल, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *