भाजपा नेता डॉ विजय सैनी ने लक्सर विधानसभा में जनसंपर्क किया तेज, भाजपा की रीति-नीति आमजन को बताई, कहा हर वर्ग को साथ लेकर भाजपा कर रही हैं विकास

रुड़की । लक्सर विधानसभा सीट पर भाजपा के सिंबल पर दावेदारी कर रहे हैं भाजपा नेता विजय सैनी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने दुर्गापुर, लक्सर, सुल्तानपुर में लोगों से संवाद कर उन्हें भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार ने गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखीं है। कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो वह लक्सर विधानसभा का सर्वांगीण विकास करने के लिए संकल्पित हैं। विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता में मुख्य रूप से शामिल होगा। कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *