चारधाम समेत ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, औली में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे

देहरादून । चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है, जिससे राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। औली में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। पर्यटक स्थल मसूरी में देर शाम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आगे भी हिमपात की संभावना है। उत्तराखंड में एक से तीन दिसंबर तक प्रदेशभर में बादल छाये रहे और चोटियों पर बर्फबारी के साथ ही मैदानों में हल्की बारिश के दौर चले। हालांकि, शनिवार को प्रदेशभर में मौसम साफ हुआ और चटख धूप खिली। इस दौरान तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया। इसके बाद रविवार को मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम ने करवट बदल ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *