कुंभ में फर्जी टेस्टिंग फर्जीवाडे में एसआईटी ने किया नया खुलासा, स्वास्थ्य विभाग में टेस्टिंग के जो बिल जमा हुए वह थे फर्जी

हरिद्वार । कुंभ मेले में हुए कोरोना टेस्टिंग घोटाले की एसआईटी जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के मुताबिक कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग में टेस्टिंग के जो बिल जमा किए गए थे वो पूरी तरह फर्जी थे। इन बिलों को हिसार स्थित नलवा लैबोरेट्रीज के फर्जी लेटरहेड का प्रयोग कर तैयार किया गया था। जांच अधिकारी का दावा है कि ये बिल डेलफिया लैब के मालिक ने तैयार कराए थे। हालांकि, नलवा लैब के डा. नवतेज नलवा को इस फर्जीवाडे़ की जानकारी थी या नहीं, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *