विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए समन्वय बनाकर काम करेंगे अफसर, बार्डर चेक पोस्ट बनाकर की जाएगी वाहनों की चैकिंग
रुड़की । विधान सभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए यूपी और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों के अफसर समन्वय बनाकर काम करेंगे। बार्डर चेक पोस्ट बनाकर सभी वाहनों की जांच की जाएगी। शराब की अवैध बिक्री रोकी जाएगी। एसडीएम, सीओ स्तर के अधिकारी लगातार आपस में संवाद बनाए रखेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है। यूपी और उत्तराखंड में एक साथ चुनाव होते हैं। यूपी में कई चरणों में चुनाव होते हैं। उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव होता है। यूपी के पश्चिमी जिलों और उत्तराखंड में अब तक एक ही चरण में चुनाव होते आए हैं। हरिद्वार से पश्चिमी यूपी के जिले लगे हैं।

