भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर कर रही हैं विकास: मुनीश कुमार सैनी, कलियर विधानसभा के धनौरी में लगाया गया शिविर, ग्रामीणों ने उठाया लाभ
कलियर । कलियर विधानसभा क्षेत्र के गांव धनौरी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के लिए विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन विकलांग प्रमाण पत्र विकलांग पेंशन बनाई गई।
बुधवार को कलियर के धनौरी गांव में भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी के प्रस्ताव पर प्रशासन ने शिविर लगाया। शिविर का ग्रामीणों ने लाभ उठाया। इस दौरान भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या थी कि विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन विकलांग प्रमाण पत्र विकलांग पेंशन बनवाने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आश्वासन दिया था कि हर एक गांव में शिविर का आयोजन कर बनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य करती है। गरीबों और किसानों के लिए खासतौर पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। इस मौके पर राकेश सैनी, अमित सैनी, अर्जुन सैनी, बृजेश सैनी, पंकज पाल, जय कुमार, अंकित कुमार, छतर पाल सैनी, शेखर सैनी, सागर सैनी, सचिन सैनी, मनोज सैनी, फूलचंद सैनी, पूर्व प्रधान राम चंद सैनी, लोकेश सैनी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

