उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, धामी सरकार ने बदले पांच जिलों के सीईओ

देहरादून । शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार ने बुधवार को पांच जिलों के सीईओ बदल डाले। कुल दस अफसरों के कामकाज में बदलाव किया गया है। अभी हाल में ही 12 नवम्बर को इन अधिकारियों का उपनिदेशक पद से संयुक्त निदेशक पर प्रमोशन हुआ है। एक महीने के इंतज़ार के बाद इन्हें पोस्टिंग मिली। शिक्षा सचिव डॉ बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने आज तैनाती आदेश जारी किए। पौड़ी सीईओ मदन सिंह रावत को एससीईआरटी में संयुक्त निदेशक पद पर लाया गया है। अब तक एससीईएआरटी में बतौर संयुक्त निदेशक कामकाज सलदेझ रहे कुलदीप गैरोला को रुद्रप्रयाद डायट का प्राचार्य बनाया गया है। गैरोला ह्रुआई शिक्षा नीति के तहत बने प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे। रुद्रप्रयाग के सीईओ चित्रानंद काला को पौड़ी डायट का प्राचार्य बनाकर भेजा गया है। नवीन चंद्र पाठक विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के नये अपर सचिव होंगे। पौड़ी के सीईओ को
नये सीईओ:
रुद्रप्रयाग : हरीश चंद्र सिंह रॉवत
बागेश्वर : सुभाष चंद्र भट्ट
पौड़ी: डॉ आनंद भारद्वाज
उत्तरकाशी: विनोद प्रसाद सिमल्टी
अल्मोड़ा: गजेंद्र सिंह सौंन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *