उत्तराखंड में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, उधमसिंह नगर और राजधानी में आज आए सबसे ज्यादा मरीज

देहरादून । उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 26 नए मरीज मिले और 14 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए। इससे राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 44 हजार 513 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 142 रह गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बुधवार को यूएस नगर में नौ, देहरादून में सात, अल्मोड़ा में चार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में दो – दो जबकि हरिद्वार और चम्पावत में एक एक नया मरीज मिला है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.13 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत से अधिक है। बुधवार को कुल 37 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *