पुलिस ने छापेमारी कर दो कुंतल मांस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
भगवानपुर । पुलिस ने गोकशी की सूचना पर छापेमारी करते हुए एक ग्रामीण को हिरासत में लिया। मौके से दो कुंतल मांस भी बरामद किया। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सिकरोड़ा गांव में एक बाग में गोकशी की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो गोकशी कर रहे लोग खेतों के रास्ते भागने लगे। तभी पुलिस ने मौके से ग्रामीण को दबोच लिया। साथ ही दो कुंतल मांस बरामद किया। आरोपी अनवर निवासी सिकरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पी. डी. भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर अन्य आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।



