कोरोना के बढ़ रहे मामले, आमजन बरतें सावधानी और लगवाएं कोरोना वैक्सीन, समाजसेवी डाॅ अमन गुप्ता ने किया वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन

झबरेड़ा । कस्बे में समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने फीता काटकर कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश व देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में घरों से बाहर निकलें तो मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य ध्यान रखें। अमन गुप्ता ने बताया कि कैंप में 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन डोज लगाई गई और साथ-साथ बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *