आम आदमी पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर हुई कार्रवाई

देहरादून । आम आदमी पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर को बाहर का रास्ता दिखाया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने उन्हें निष्कासित करने की कार्रवाई की है। आप कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया है। उन्होंने बताया कि आप जनता के मुद्दों को उठाने वाली पार्टी है। लेकिन जनहित के मुद्दों को उठाने के दौरान जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे। उन्हें पार्टी इसी तरीके से कड़ा संदेश देगी। पार्टी का मकसद प्रदेश की राजनीति में जनता के मुद्दों को सर्वोपरि रखना है, लेकिन हिमांशु पुंडीर पार्टी में रहने के बावजूद पार्टी विरोधी काम में संलिप्त पाए गए। जिससे उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *