मिथुन राशि के जातक आज नौकरी सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में
मेष : आज व्यवसाय में नवीन कार्य हो सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुखद यात्रा के संयोग हैं।
वृष : आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का व्यय हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।
मिथुन : आज के दिन जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।
कर्क : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। शिव उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
सिंह : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु मित्रों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।
कन्या : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी बढ़ेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।
तुला : जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। कारोबार में कोई नया निवेश हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी आ सकती है। मन अशान्त रहेगा। आज मेष व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से भी व्यर्थ के वाद-विवाद से भी बचकर रहें। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। कर्क व कुंभ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।
धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।
मकर : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कारोबार के विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।
मकर : व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।
मीन : व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।



