फसल चक्र अपनाकर ही अच्छी पैदावार ले सकते हैं किसान
मंगलौर। आज गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेडी हरिद्वार के तत्वाधान में ग्राम निजामपुर, हरचंदपुर में गन्ना किसान गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।संगोष्ठी का उद्घाटन बी.के. चौधरी सी.डी.आई. हरिद्वार द्वारा किसानों का स्वागत करके किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बी.के. चौधरी द्वारा बताया कि वर्तमान समय मे किसानों को उन्नतशील बीज का उपयोग करके उत्पादन को 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। चौधरी द्वारा बताया गया कि सभी किसानों को बीज उपचार करके ही फसल की वुआई करनी चाहिए, फसल चक्र अपनाकर रोग, कीटों के प्रकोप को कम किया जा सकता है। वर्तमान समय में सहफसली खेती लाभ कर सिद्ध हो सकती है इसे अपनाकर अधिक से अधिक किसानों को सहफसली खेती अपनाकर , आमदनी को दोगुना किया जा सकता है।गन्ना विकास निरीक्षक किरण पाल सिंह द्वारा पेडी प्रबंधन , गन्ने में लगने वाले रोग एवं कीट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सुरेंद्र सिंह द्वारा बीज उत्पादन की विधि ,पौधशाला स्थापन एवं उनके रखरखाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई किसान गोष्ठी में मुख्य रूप मुख्य रूप से रमन कुमार ,विजय कुमार , पृथ्वी सिंह चौहान , सत्येंद्र कुमार अविनाश कुमार सुभाष कुमार कमल सिंह करण सिंह सुंदर सिंह राकेश कुमार पहल सिंह सुधीर सिंह रणधीर सिंह के सतपाल भोपाल योगेश कुमार विजेंद्र सिंह जंग बहादुर उमेश पाल श्याम सिंह मास्टर मास्टर पहल सिंह राकेश कुमार उपस्थित रहे ।



