लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती, लाइफ सपोर्ट सिस्टम में है रखा

ऋषिकेश । एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका सेचुरेशन लेवल कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इलाज प्रक्रिया के दौरान बीते रोज एम्स के ट्रामा चिकित्सकों ने उनकी विभिन्न जांचें और एमआरआइ की थी। चिकित्सकों के अनुसार, एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई हैं। साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी पाई गई है।
बता दें कि मंगलवार को सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल लक्सर (हरिद्वार) की एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद उपचार के लिए उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *