भगवानपुर: फायरिंग में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, पहले ही दो आरोपियों को तमंचे के साथ भेजा जा चुका है जेल

भगवानपुर । फायरिंग में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सिकंदरपुर भैंसवाल गांव में कुछ लोगों के फायरिंग करते हुए गांव में भय व्याप्त करने का प्रयास किया। फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दो आरोपियों को तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि ममामले में चिन्हित हुए अफजाल, आसिफ और जुबेर को भी गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *