राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ कल्पना सैनी को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने बधाई दी
रुड़की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ कल्पना सैनी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के गढ़वाल मंडल प्रभारी प्रदीप त्यागी के नेतृत्व में शिक्षक साथियों ने उनके आवास पर जाकर पुष्पगुच्छ एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया।
वरिष्ठ शिक्षक नेता प्रदीप त्यागी ने कहा कि रुड़की की जानीमानी शिक्षाविद एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ कल्पना सैनी का राज्यसभा सांसद बनना पूरे शिक्षक समाज के लिए गर्व की बात है। महिला होने के साथ साथ एक शिक्षक भी होने के कारण वह समाज की ज्वलंत समस्याओं को संसद के उच्च सदन में प्रखरता से रख सकेगी। शिक्षक नेताओं ने डॉ कल्पना सैनी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ शिक्षक प्रकोष्ठ के गढ़वाल मंडल प्रभारी प्रदीप त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक आर्य, रामनगर शिक्षा बोर्ड के पूर्व सदस्य भोपालसिंह सैनी, अरविंद सैनी, डॉ राजबल त्यागी, वीरेंद्र प्रभु , अवनीश त्यागी मोदी, राकेश त्यागी, प्रभात त्यागी, सचिन त्यागी, एकांश भारद्वाज, मधु त्यागी, सारिका त्यागी व भावना शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


