धामी सरकार का बड़ा एक्शन, आईएएस अधिकारी रामविलास यादव सस्पेंड, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

देहरादून । आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस रामविलास यादव को धामी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, रिटायरमेंट से पहले ही उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए यादव ने याचिका दायर की है, लेकिन विजिलेंस परत दर परत तहकीकात कर रही है, जिससे उनके काले कारनामों का बड़ा खुलासा हो सकता है। हाल ही के दिनों में विजिलेंस ने उनके ठिकानों पर छापा मारा था। देहरादून, लखनऊ के साथ कुल 4 स्थानों पर बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की गई थी, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई दस्तावेज भी बरामद हुए थे। विजिलेंस सूत्रों का कहना है कि देहरादून में आय से अधिक संपत्ति मामले में कई अहम कागजात भी बरामद हुए हैं, जिसमें फ्लैट के कागज भी शामिल हैं। इसी तरह से गाजियाबाद के फ्लैट के कागजात भी बरामद हुए हैं। विजिलेंस की जांच में उसकी कीमत तकरीबन 15 करोड़ बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *