भगवानपुर: बाबू हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

भगवानपुर । पुलिस ने बाबू हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून से सना डंडा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। प्रेम राजपुर गांव के समीप 24 जून को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट में कुणाल उर्फ बाबू मिलिट्री निवासी सुनहरा के गंभीर घायल होने पर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आठ लोगों को नामजद तथा 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी।पुलिस ने बाबू हत्याकांड के एक और आरोपी आकाश उर्फ हकला निवासी चोली मंडावर को घाड़ क्षेत्र को जाने वाले संपर्क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून से सना डंडा भी बरामद किया।थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बाबू हत्याकांड में छह आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एक और आरोपी आकाश को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *