भगवानपुर नगर पंचायत ने दो दिन में अतिक्रमण हटवाने का अल्टीमेटम दिया, 25 लोगों को जारी किया नोटिस
भगवानपुर । कांवड़ को लेकर नगर पंचायत अधिकारियों ने कस्बे में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया है। दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने को कहा है। बुधवार को कस्बा भगवानपुर के मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत अधिकारियों ने पुलिस के साथ पहुंचकर स्थिति को देखा। कुछ जगह से अतिक्रमण हटवाया। 25 लोगों को नोटिस देकर दो दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा गया। अधिकारियों ने क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त बनाए जाने को लेकर भी जानकारी दी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि पॉलीथिन का प्रयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को भी हटवाया। इस मौके पर संजीव कुमार, नौशाद अली, मोहम्मद निजाम, दानियाल, विकास शर्मा, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

